हसनगंज: 11 दिनों से लापता किशोर का शव गोमती नदी में मिला, पुलिस परिजनों से बोली पीएम रिपोर्ट बाद देंगे जानकारी

Jan 06 2023

हसनगंज: 11 दिनों से लापता किशोर का शव गोमती नदी में मिला, पुलिस परिजनों से बोली पीएम रिपोर्ट बाद देंगे जानकारी

लखनऊ। हसनगंज इलाके में बीते 15 दिसंबर को किशोर घर लापता हो गया था। परिजनों ने खोजबीन करने के बाद दुसरे थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस लगातार न्याय का भरोसा देकर पीड़ित पिता भरोसा दे रहा था। परिजनों का भरोसा गुरुवार को पुलिस से टूट गया। जबकि उसके बेटे का शव गोमती नदी में उतरा हुआ मिला। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी नहीं बताया कि मृतक का मोबाइल किस ब्यक्ति से बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोकरननाथ मार्ग रोड निवासी मनोज प्राइवेट सुरक्षा गार्ड का काम करता है। उन्होंने बताया कि बीते 25 दिसंबर किसमिस दिन पर उनका बेटा आयुष(15,) दोस्तों के साथ घूमने गया था। पिता ने बताया कि साढ़े आठ बजे तक बेटे से मोबाइल पर बात हुई, उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। दुसरे दिन जब बेटा का फोन उठा,तब चिंता जाहिर हुई और गुमसूदगी का मुक़दमा थाने में दर्ज कराया था।

11दिनों के बाद नदी में मिला शव,परिजनों से बोली पुलिस पीएम रिपोर्ट के देंगे जानकारी

बड़ी शर्म की बात है,कि जब गरीब ब्यक्ति के बेटे का शव 11 दिनों के बाद गोमती नदी में उतरा मिलता है और उसकी गुमशुदगी का मुकदमा थाने में दर्ज है। ऐसे में पुलिस पर सवाल उठना लाजमी है, पुलिस ने लापरवाही बरती। गरीब के बटे की मौत कैसे हुई जांच का विषय है।

मृतक का फोन किसके था, पुलिस ने क्यों नहीं बनाया


मृतक के चचेरे भाई रत्न सिंह ने बताया कि हसनगंज पुलिस का फ़ोन करीब दो बजे दिन में आया और बताया कि एक शव युवक का गोमती नदी में मिला है। पुलिस ने फोन पर कहा आकर पहचान कर लो। पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि मृतक किशोर उनका बेटा है।

क्या बोले जिम्मेदार

जब इस मामले इंस्पेक्टर हसनगंज से पूछा गया गया,तो उन्होंने बताया कि कल दोपहर तक घटना की पूरी दें दी जाएगी। जांच की जा रही है।